दैनिक शाक्य समाचार
महेंद्र पाल
बदायूँ। सहकार भारती संघ, बदायूँ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य आकर्षण जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन रहा।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने सहकारिता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया। सर्वसम्मति से चुनी गई नई कमेटी में समाज के प्रति समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि नवनियुक्त सदस्य सहकार भारती के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन के विकास और समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं में नए नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया और सभी ने एकजुट होकर सहकारिता आंदोलन को ग्रामीण स्तर तक ले जाने की शपथ ली।
इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।