-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

पुण्यतिथि पर सेवा भाव: वजीरगंज के विकलांग आश्रम को सुमित वार्ष्णेय ने दान किया फ्रीजर

रविवार, 3 मई 2026, मई 03, 2026 WIB Last Updated 2026-05-03T16:09:14Z
दैनिक शाक्य समाचार 
महेंद्र पाल
वजीरगंज (बदायूं): नगर पंचायत वजीरगंज में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली है। स्थानीय निवासी सुमित कुमार वार्ष्णेय ने अपने पिता स्वर्गीय जय जय वाष्र्णेय की पुण्यतिथि और अपनी पुत्री (नातिन) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मानवता की मिसाल पेश करते हुए विकलांग आश्रम को एक बड़ा फ्रीजर दान किया।
बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान
इस खास अवसर पर केवल फ्रीजर ही नहीं, बल्कि आश्रम में रह रहे बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन भी किया गया। सुमित वार्ष्णेय और उनके परिवार ने बच्चों को फल, मिठाई और सुरुचिपूर्ण भोजन कराया। अपने बीच परिवार जैसा माहौल और उपहार पाकर बच्चे काफी उत्साहित और खुश नजर आए।

गर्मी में मिलेगी बड़ी राहत
आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने वार्ष्णेय परिवार के इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा, "बढ़ती गर्मी को देखते हुए आश्रम में ठंडे पानी की बेहद जरूरत थी। इस फ्रीजर के आने से अब बच्चों को भीषण गर्मी में शीतल जल मिल सकेगा, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।"
यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणा है कि किस प्रकार अपने पूर्वजों की स्मृति को सेवा कार्यों से जोड़कर दूसरों के जीवन में खुशियाँ लाई जा सकती हैं।
Komentar

Tampilkan

  • पुण्यतिथि पर सेवा भाव: वजीरगंज के विकलांग आश्रम को सुमित वार्ष्णेय ने दान किया फ्रीजर
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज