-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

गंदगियों के बीच रहने को मजबूर अनुसूचित बस्ती के लोग

बुधवार, 6 मई 2026, मई 06, 2026 WIB Last Updated 2026-05-06T13:16:11Z
दैनिक शाक्य समाचार
  बृजभान यादव

जनपद/अंबेडकर नगर/ अंतर्गत 
नगर पंचायत जहांगीरगंज के वार्ड नंबर मोहल्ला चंदनपुर की अनुसूचित बस्ती में पक्की नाली न होने के कारण घरों का गंदा पानी निकासी न होकर गलियों में और लोगों के घरों के सामने गड्ढों में जमा हो रहा है, जिससे मोहल्ले में भयंकर बदबू, मच्छरों का प्रकोप और डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।


सड़क न बनने से कीचड़ और जलभराव

सड़क न बनने से कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन हमेशा प्रभावित रहता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। चंदनपुर मोहल्ले के अनुसूचित बस्ती में लोग गंदगियों के बीच रहने को विवश हैं।

जल निकासी की व्यवस्था नहीं

जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों के निकलने वाले गंदे पानी को लोग सड़क के किनारे गड्ढा बनाकर एकत्रित करने को मजबूर हैं या फिर सड़कों पर बहता है, जिससे लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। उबड़-खाबड़ रास्ते में बच्चे गिरकर अक्सर चोटिल हो जाते हैं।

शिकायत करें तो किससे करें?

अनुसूचित बस्ती के लोगों का कहना है कि शिकायत करें तो किससे करें? कोई हमारी समस्या पर ध्यान नहीं देता है। पक्की नाली और मार्ग के निर्माण के लिए जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है, काम कुछ नहीं होता।

नगर पंचायत गठन के तीन साल बाद भी...

नगर पंचायत गठन के तीन साल बाद भी अनुसूचित बस्ती में कोई बुनियादी सुविधा नहीं उपलब्ध हो पायी है, जिसे लेकर लोगों में नगर प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है।
Komentar

Tampilkan

  • गंदगियों के बीच रहने को मजबूर अनुसूचित बस्ती के लोग
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज