-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

फैजगंज बेहटा में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 63 हजार नकद और कार बरामद

बुधवार, 6 मई 2026, मई 06, 2026 WIB Last Updated 2026-05-06T13:41:43Z
दैनिक शाक्य समाचार 
आकाश प्रताप सिंह
बदायूं, 06 मई 2026 : थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तर्क परौली में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने मौके से सहादत खां पुत्र सलामत खां, निवासी कानूनगोयान, शाहबाद, रामपुर, अनिल पुत्र मथुराप्रसाद, निवासी बुद्ध बाजार, बिसौली, मकसूद पुत्र मंजूर हुसैन, निवासी सहबाजपुर कला, असमौली, सम्भल, कदीर पुत्र यासीन, निवासी कमालपुर जैत, डिडोली, अमरोहा, खुशीराम पुत्र सेवाराम और हरपाल पुत्र श्यामलाल, दोनों निवासी बदायूं को दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 63,370 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक मोमबत्ती, एक छोटी पीली टार्च और एक अर्टिगा कार बरामद की। कार को धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
थाना फैजगंज बेहटा में मु0अ0स0 86/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक फैजगंज बेहटा मय टीम द्वारा की गई।
Komentar

Tampilkan

  • फैजगंज बेहटा में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 63 हजार नकद और कार बरामद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज