-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बदायूँ: गैंगस्टर एक्ट में वांछित मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शुक्रवार, 8 मई 2026, मई 08, 2026 WIB Last Updated 2026-05-08T13:38:08Z
दैनिक शाक्य समाचार 

बदायूँ (ब्यूरो रिपोर्ट): जनपद में अपराधियों और नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
थाना अलापुर पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम अभियाषा के पास घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने अभियुक्त मुकर्रम पुत्र नन्हे, निवासी ग्राम मसूदपुरा (थाना उसहैत, बदायूँ) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त मुकर्रम के विरुद्ध थाना अलापुर में मु0अ0सं0 88/26 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मामला पंजीकृत था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
लंबा है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त मुकर्रम एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों से संबंधित कई मामले दर्ज हैं:
थाना अलापुर: धारा 8/20/27(A)/29/7Act (नशा तस्करी)
थाना अलापुर: धारा 411/413 IPC (चोरी का माल बरामदगी)
थाना अलापुर: धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार)
थाना कादरचौक: धारा 8/20 NDPS Act (नशा तस्करी)
पुलिस टीम की सफलता
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व वरिष्ठ उप निरीक्षक (व0उ0नि0) मनोज कुमार ने अपनी टीम के साथ किया। पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध धंधों और संगठित अपराध में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
Komentar

Tampilkan

  • बदायूँ: गैंगस्टर एक्ट में वांछित मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज