-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

फैजगंज बेहटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

बुधवार, 24 जून 2026, जून 24, 2026 WIB Last Updated 2026-06-24T12:40:08Z
फैजगंज बेहटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार 

दैनिक शाक्य समाचार 
आकाश प्रताप सिंह 


फैजगंज बेहटा (बदायूं)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार (24 जून 2026) को पुलिस टीम ने जैतपुर नंगला मार्ग से मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं. 144/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त रवि गौतम पुत्र पप्पू को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद 12 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त रवि गौतम आसफपुर गांव का निवासी है।बढ़ीं आर्म्स एक्ट की धाराएंपुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(3) और 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज था। अब अवैध हथियार की बरामदगी के बाद मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।पुराना आपराधिक इतिहासगिरफ्तार अभियुक्त रवि गौतम शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं:मु.अ.सं. 144/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) BNSमु.अ.सं. 116/2026 धारा 115(2)/352/351(2) BNSमु.अ.सं. 159/2023 धारा 186/353/504/506 IPC (भादवि)
Komentar

Tampilkan

  • फैजगंज बेहटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज