-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्याल समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम संपन्न

बुधवार, 24 जून 2026, जून 24, 2026 WIB Last Updated 2026-06-24T12:41:01Z
महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्याल समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम संपन्न 


दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 


गाज़ीपुर आज दिनांक 24जून को अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालयसमता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। 
विचार गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व दल के सभी कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि‌अर्पित करते हुए देश और उसकी संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने रानी दुर्गावती को नमन करते हुए उन्हें शौर्य, पराक्रम का प्रतीक बताते हुए महान देश भक्त बताया। उन्होंने कहा हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की सेवा और रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की जरुरत है। उन्होंने कहा आज फर्जी और झूठे देशभक्तों से देश को बचाने की जरुरत है। सत्ता मे बैठे लोग देश में झूठा इतिहास गढ़ रहे है । जिनका आजादी की लड़ाई मे कोई योगदान नही था उन्हें यह सरकार महिमामंडित करने का काम कर रही है और आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्योछावर करने वाले गाधी जी जैसे महापुरूषों के बारे में आये दिन अपमानजनक टिप्पणी की जाती है।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव,खेदन यादव, शिवशंकर यादव, ब्लाक प्रमुख हीरा यादव,रविंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, निजामुद्दीन खां,केशरी यादव,मदन यादव, राजेश यादव,सुग्गू यादव,रामाशीष यादव,आदि शामिल थे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल यादव और संचालन जिला सचिव जयराम भारती कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
Komentar

Tampilkan

  • महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्याल समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम संपन्न
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज