-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

प्राथमिक विद्यालय सिरसौल में निकली 'स्कूल चलो अभियान' रैली, नामांकन बढ़ाने का दिया संदेश

गुरुवार, 2 जुलाई 2026, जुलाई 02, 2026 WIB Last Updated 2026-07-02T08:12:42Z
प्राथमिक विद्यालय सिरसौल में निकली 'स्कूल चलो अभियान' रैली, नामांकन बढ़ाने का दिया संदेश

दैनिक शाक्य समाचार 
रत्नेश कुमार 


बदायूं विकास खंड दहगवां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिरसोल में गुरुवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी दहगवां के निर्देशन में किया गया।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों और अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान शिक्षा के महत्व और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में इंचार्ज के.के. गौतम, सहायक अध्यापक मनोज कुमार यादव, मौसिन रजा, जितेंद्र कुमार राजपूत,राकेश कुमार, सोनपाल सिंह, संजीव सक्सेना, जगदीश यादव, संतोष कुमार वर्मा, राम नरेश पाल, बृज भूषण चौहान, मनीष कुमार कौशिक, सतेंद्र डोगर, हुकुम सिंह सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Komentar

Tampilkan

  • प्राथमिक विद्यालय सिरसौल में निकली 'स्कूल चलो अभियान' रैली, नामांकन बढ़ाने का दिया संदेश
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज