यूपीटीईटी-2026 परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाने के लिए डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर। यूपीटीईटी-2026 परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया व्यवस्थापन तथा परीक्षा संचालन का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित करने संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने देने के निर्देश दिए साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सघन निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जनपद पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है