जिले में उर्वरकों की नहीं है कमी किसानों को समय पर उपलब्ध कराएं खाद डीएम
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उर्वरक समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक में जिले में उर्वरकों की उपलब्धता वितरण व्यवस्था एवं किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई उप निदेशक कृषि डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में 18260 मीट्रिक टन यूरिया 5444 मीट्रिक टन डीएपी तथा 3010 मीट्रिक टन एनपीके का स्टॉक उपलब्ध है इनमें से रिटेल केंद्रों पर 13416 मीट्रिक टन यूरिया 1240 मीट्रिक टन डीएपी तथा 711 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है बैठक में अवगत कराया गया कि 30 जून को 1867 मीट्रिक टन यूरिया एवं 1046 मीट्रिक टन डीएपी का समितिवार आवंटन किया गया है जबकि 2 जुलाई को इफको रेक प्वाइंट पर 1341 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो रहा है समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि समितिवार आवंटन के अनुरूप अभी तक डिमांड एवं आरटीजीएस की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि आवंटित उर्वरक तीन दिनों के भीतर सीधे रेक प्वाइंट से संबंधित समितियों तक पहुंचाया जाए तथा वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए
बैठक में यह भी बताया गया कि पीसीएफ भंडार में लगभग 7000 मीट्रिक टन यूरिया डीएपी एवं एनपीके सुरक्षित भंडारित है जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार के उर्वरक की कमी नहीं है और किसानों को आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रहेगी
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि उर्वरक वितरण के लिए अनिवार्य फार्मर रजिस्ट्री की सुविधा सभी किसानों को उपलब्ध कराई जाए तथा आवश्यकता अनुसार उनकी फार्मर रजिस्ट्री को अपडेट कराने में भी सहयोग दिया जाए