-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

आंवला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलेली में चोरों ने एक साथ तीन घरों को बनाया निशाना।

अभयराज सिंह
रविवार, 12 जुलाई 2026, जुलाई 12, 2026 WIB Last Updated 2026-07-13T06:21:28Z
दैनिक शाक्य समाचार 
राकेश सिंह 
आंवला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलेली में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। घटना से पीड़ित गृह स्वामियों के नाम धर्मेंद्र पुत्र पप्पू, प्रजापति भगवान सिंह पुत्र केसरी लाल कश्यप, डोरी लाल पुत्र पूरन लाल ने घटना का प्रार्थना पत्र आंवला कोतवाली में दिया है। जिसमें डोरी लाल पुत्र पूरनलाल कश्यप उन्होंने बताया है कि वह अपने बेटे की ससुराल में शादी के प्रोग्राम में गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। चोरों ने स्थिति को भांपते हुए घर को निशाना बना लिया। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में सोने चांदी के जेबर, फूल-पीतल के बर्तन व नकदी सहित अनुमानित पांच लाख की चोरी का अनुमान है। गांव में एक साथ तीन घरों में हुई चोरी से भय का माहोल है।
Komentar

Tampilkan

  • आंवला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलेली में चोरों ने एक साथ तीन घरों को बनाया निशाना।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज