दैनिक शाक्य समाचार
उझानी/बदायूं -भारतीय किसान यूनियन हल-नए, की आज पहली संगठन मीटिंग अवंतिका वाटिका पैलेस उझानी में संपन्न हुई इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर जी ने बताया कि हमारा संगठन बहुत ही जल्द पूरे उत्तर प्रदेश में किसान और दबे कुचले लोगों की हर संभव मदद करने जा रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या को सुनेंगे फिर उसका समाधान करेंगे संत रमेशानंदगिरि जी महाराज जी ने बताया गरीबों के हित में हमेशा खड़े रहेंगे। और पूरे भारत में संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करेंगे और इस मौके पर यूनियन हल-नए के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

