-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

पुलिस कम्युनिटी यूनिट की बैठक में कानून पालन और साइबर सुरक्षा पर दिया गया जोर

सोमवार, 13 जुलाई 2026, जुलाई 13, 2026 WIB Last Updated 2026-07-13T11:58:18Z
पुलिस कम्युनिटी यूनिट की बैठक में कानून पालन और साइबर सुरक्षा पर दिया गया जोर


दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव


संतकबीरनगर - थाना महुली परिसर में सोमवार को पुलिस कम्युनिटी यूनिट की बैठक आयोजित की गई बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों व्यापारियों ग्राम प्रतिनिधियों तथा पुलिस कम्युनिटी यूनिट के सदस्यों ने भाग लिया बैठक का उद्देश्य आमजन को कानून के पालन सामाजिक जिम्मेदारियों और पुलिस-जन सहयोग के प्रति जागरूक करना रहा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर आयोजित बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह कानून का पालन करते हुए अपने परिवार और समाज को सुरक्षित जागरूक और अनुशासित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की गई साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और ओवर स्पीडिंग से बचने की सलाह दी गई बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने किसी भी अनजान कॉल लिंक क्यूआर कोड या ओटीपी साझा न करने की सलाह देते हुए साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने और नजदीकी थाने से संपर्क करने की अपील की
बैठक में घरों प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर गुणवत्ता पूर्ण सीसीटीवी कैमरे लगाने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने पर भी बल दिया गया इसके अलावा महिलाओं बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा नशामुक्त समाज तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई
बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने कानून का पालन करने यातायात नियमों का अनुपालन करने तथा साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। पुलिस ने बताया कि पुलिस कम्युनिटी यूनिट के माध्यम से ऐसे जन जागरूकता कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि आमजन की भागीदारी से सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज का निर्माण किया जा सके
Komentar

Tampilkan

  • पुलिस कम्युनिटी यूनिट की बैठक में कानून पालन और साइबर सुरक्षा पर दिया गया जोर
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज