विद्युत करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर - थाना महुली क्षेत्र के ग्राम पिड़ारी में गुरुवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:58 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिड़ारी निवासी राकेश राजभर पुत्र बुद्धू, उम्र करीब 45 वर्ष, विद्युत करंट की चपेट में आ गए हैं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महुली के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रथम दृष्टया विद्युत करंट लगने से मृत्यु होना बताया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है