-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश

बुधवार, 12 अगस्त 2026, अगस्त 12, 2026 WIB Last Updated 2026-08-12T10:06:40Z
हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश 

दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव

संतकबीरनगर - 12 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्चतर विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बघौली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में छात्राओं को तिरंगे का वितरण किया गया। छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान उसे निर्धारित तरीके से फहराने तथा फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के नियमों के पालन के संबंध में जानकारी दी गई
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा स्वतंत्रता के महत्व को समझाना है टीम डीएचईडब्ल्यू की जिला मिशन को ऑर्डिनेटर मोनिका शुक्ला ने छात्राओं से अपने अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एचईडब्ल्यू के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ
Komentar

Tampilkan

  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज