-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

भूतपूर्व सैनिक विनोद सिंह का आकस्मिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुवार, 6 अगस्त 2026, अगस्त 06, 2026 WIB Last Updated 2026-08-06T08:52:12Z
भूतपूर्व सैनिक विनोद सिंह का आकस्मिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर


दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 


गाजीपुर मरदह ।स्थानीय बाजार के श्री गांधी आश्रम के पास निवासी 70 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक विनोद सिंह का वृहस्पतिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।परिवारजनों ने बताया कि विनोद सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज पैतृक आवास पर ही चल रहा था। वृहस्पतिवार की सुबह नित्य क्रिया के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह शौचालय में गिर पड़े।परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत उठाया गया, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था।
निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।विनोद सिंह के व्यक्तित्व और देश सेवा को लोग आज भी याद कर रहे हैं। भूतपूर्व सैनिक होने के कारण क्षेत्र में उनका विशेष सम्मान था।उनका अंतिम दाह संस्कार कार्यक्रम वृहस्पतिवार को ही गाजीपुर शहर स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।शोकाकुल परिजनों में ओमप्रकाश सिंह, राजेश सिंह,उधम सिंह, डॉ संतोष सिंह, पुंज प्रताप सिंह, अजीत सिंह, रंजीत सिंह,ध्रुवप्रताप सिंह,राजीव सिंह,रवि प्रताप सिंह,राहुल सिंह,रोहित सिंह, अंकित सिंह,शिवम सिंह,अमर सिंह आदि शामिल रहे।
Komentar

Tampilkan

  • भूतपूर्व सैनिक विनोद सिंह का आकस्मिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज