-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।

अभयराज सिंह
मंगलवार, 22 सितंबर 2026, सितंबर 22, 2026 WIB Last Updated 2026-09-22T13:37:08Z

बदायूँ: - मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में अब तक कुल 8,95,361 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रत्येक विकासखण्ड में 10 ऐसे ग्रामों का चयन किया गया है, जहां आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। इन ग्रामों में पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालयों पर शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाकर कार्ड बनवाए जाएं।
बैठक में जननी सुरक्षा योजना की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में 1,400 रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 1,000 रुपये की निर्धारित धनराशि के अंतर्गत लाभार्थियों को भुगतान किया जा चुका है। साथ ही समस्त पात्र लाभार्थियों का ऑनलाइन भुगतान सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी गई। विकासखण्ड अम्बियापुर एवं उझानी में भुगतान की प्रगति कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तीन दिवस के भीतर भुगतान की प्रगति 85 प्रतिशत तक सुनिश्चित की जाए।
जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान तथा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान बुखार के रोगियों, कुपोषित बच्चों, कुष्ठ रोगियों एवं क्षय रोगियों की सूची तैयार की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे घरों एवं स्थानों को भी चिह्नित किया जाएगा, जहां मच्छरों के प्रजनन की संभावना हो। संबंधित अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नियमित टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की गई। विकासखण्ड इस्लामनगर एवं बिल्सी की अद्यतन ड्यू लिस्ट की स्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नियमित टीकाकरण की सेवाओं की निरंतर निगरानी की जाए तथा जिन क्षेत्रों में निर्धारित टीकाकरण सेवाएं अद्यतन नहीं पाई जाती हैं, वहां संबंधित एएनएम के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, सहायक मलेरिया अधिकारी, अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, समस्त नोडल अधिकारी, समस्त ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Komentar

Tampilkan

  • जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज