-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

समाज सेवक सरस्वती शिशु मंदिर शरह बरौलिया में सामूहिक वंदे मातरम् कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।

अभयराज सिंह
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026, सितंबर 25, 2026 WIB Last Updated 2026-09-25T13:59:53Z
दैनिक शाक्य समाचार 
उघैती -शरह बरौलिया समाज सेवक सरस्वती शिशु मंदिर, के प्रांगण में राष्ट्रभक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में सामूहिक वंदे मातरम् राष्ट्रगीत कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और क्षेत्र के प्रबुद्ध स्थानीय नागरिकों ने एक सुर में वंदे मातरम् गाकर मातृभूमि के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक चौधरी महीपाल सिंह, व्यवस्थापक सत्यपाल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा द्वारा माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सिद्धबाबा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, डॉ. अवनीश पाठक, रोहित कुमार सिंह, रामवीर शर्मा, महेश चंद्र पाठक, मनोहर गुप्ता, राम अवतार मुनीम जी, बाबा जी, सियाराम पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और सदस्यों का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य बंधु विनोद कुमार बाजपेयी, ओम कुमार शर्मा, मनीष चौधरी, अवनीश शर्मा, ठाकुर अतेंद्र, कृष्णपाल सिंह एवं आचार्य बहनें रश्मि शर्मा, लक्ष्मी सिंह तथा खुशी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य संजय कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम में पधारे सभी स्थानीय सदस्यों, नागरिकों और अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Komentar

Tampilkan

  • समाज सेवक सरस्वती शिशु मंदिर शरह बरौलिया में सामूहिक वंदे मातरम् कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज