-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक संम्पन्न।

अभयराज सिंह
गुरुवार, 24 सितंबर 2026, सितंबर 24, 2026 WIB Last Updated 2026-09-24T13:44:48Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) बदायूँ एवं विद्युत विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंताओं के साथ योजना के अंतर्गत विद्युत विभाग के स्तर पर लंबित निरीक्षणों की समीक्षा की गई।
बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम बदायूँ के स्तर पर 80, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के स्तर पर 27, विद्युत वितरण खंड तृतीय के स्तर पर 10 तथा विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के स्तर पर 14 निरीक्षण लंबित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आ रही समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर लंबित निरीक्षणों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना अधिकारी यूपीनेडा श्री प्रणव कुमार पाठक से बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में अभी तक प्राप्त न हुए प्रस्तावों की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव प्राप्त करने तथा उन्हें जिलाधिकारी के माध्यम से अविलंब शासन को प्रेषित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं को योजना के लाभों की व्यक्तिगत रूप से जानकारी देने तथा अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कराने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए विकासखंड, तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर, स्टॉल एवं प्रचार-प्रसार केंद्र लगाकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए पात्र विद्युत उपभोक्ताओं को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए।
----
Komentar

Tampilkan

  • मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक संम्पन्न।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज