-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

सेवा संकल्प अभियान शुरू, 836 उपकरण वितरितप्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हुआ आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित।

अभयराज सिंह
गुरुवार, 17 सितंबर 2026, सितंबर 17, 2026 WIB Last Updated 2026-09-17T16:09:31Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: 17 सितम्बर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरन्तर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने हेतु दिनांक 17 सितम्बर, 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिन 17 सितम्बर गुरुवार को मा0 प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा दिवस-आर्शीवाद का दीया के रूप में मनाया गया। डायट स्थित ऑडिटोरिम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति माननीय राज्यमंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय, अधिकारिता, भारत सरकार श्री बी0एल0 वर्मा ने कहा कि आज हम लोग प्रधानमंत्री जी का 76वां जन्म दिवस मना रहे हैं। उन्होंने सरकार की संचालित तमाम योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विकलांगों को दिव्यांगजन का नाम दिया। उनकी सरकार प्रत्येक वर्ग के हितार्थ योजनाएं चला रही है, जिससे करोड़ों पात्रों को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि वह दिव्यांगजनों के लिए निरन्तर शिविर आयोजित कराते रहते हैं। उन्होंने ऑडिटोरिम में विशाल कार्यक्रम आयोजित कराने पर जिलाधिकारी को बधाई दी। कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनके प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
मुख्य अथिति के साथ, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी बागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, शेखपुर पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया व अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
 इससे पूर्व स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान भी हुआ है, साथ ही राष्ट्रभावना के साथ ईमानदारी से कार्याें के निष्पादन की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र कुमार सहित अन्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सूचना विभाग ने लगाई प्रदर्शनीः- प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का डायट परिसर में लगाई गई। प्रदर्शनी में 88 स्टैंडीज़ लगाकर विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों, विद्यार्थियों व जनसामान्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्य अथिति ने कहा कि प्रदर्शनी में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया, इसके अवलोकन से आमजन को बहुत लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में उपकरण वितरित- डायट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम आशीर्वाद का दीया के अन्तर्गत केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों 836 उपकरण पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। कार्यक्रम में एलिम्को द्वारा बैट्रो चलित 11 ट्रायसाईकिल, 71 फोल्डिंग व्हील चेयर, 10 कान की मशीन, 152 नी बेल्ट(घुटना बेल्ट), 52 सिलीकॉन तकिया, उद्योग केन्द्र द्वारा विश्वकर्मा योजना अन्तर्गत 30 दर्जी टूल किट, 454 पीपीई किट, अपशिष्ट संग्राहक (कचरा बीनने वाले श्रमिको) को 50 आयुष्मान कार्ड तथा 06 ऑटोरिक्शा वितरित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार मौजूद रहे।

Komentar

Tampilkan

  • सेवा संकल्प अभियान शुरू, 836 उपकरण वितरितप्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हुआ आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज