दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर – जिलाधिकारी ने जनपद में कीटनाशक खरपतवार नाशक दवाओं के प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार क्रम तहसील मेहदावल मे उप कृषि निदेशक डॉक्टर राकेश कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी तहसील खलीलाबाद मे जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार एवम् उप जिलाधिकारी व तहसील धनघटा में एसडीएम धनघटा अजयदीप STA की टीमें गठित कर कीटनाशक दवाओ की जांच हेतु औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई
तहसील धनघटा मे कुल 15 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमे से 3 कीटनाशक दवा के नमूना ग्रहण किया गए तहसील खलीलाबाद मे कुल 11 दुकानों का निरीक्षण कर 9 कीटनाशक दवाओं के नमूने ग्रहण किया गया तहसील मेहदावल मे 10 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 2 नमूना ग्रहण किया गया दो दुकानदार को निरीक्षण के दौरान अभिलेख अपूर्ण रखने पर किसान बीज भंडार नौआगांव एवं मौर्य बीज भंडार बाघनगर नोटिस जारी किया गया खलीलाबाद तहसील के सेमरियावा बाघनगर क्षेत्र में मुख्य प्रतिष्ठान जिनके यहां छापा डाला गया निम्न प्रतिष्ठान है मौर्य बीज भंडार नौआबाग किसान बीज भंडार नौआबाग हज़रत खाद भंडार सेमरियावा नुरुल खाद भंडार सेमरियावा अबसार खाद भंडार ज़माल खाद भंडार मौर्य बीज भंडार बाघनगर चौधरी कृषि विकास केंद्र बाघनगर कृषि सेवा केन्द्र बाघनगर किसान बीज भंडार बाघनगर आदि जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार जनपद मे कीट नाशक दवाओं की जांच हेतु औचक छापे मे कुल 36 दुकानों का निरीक्षण कर कुल 2 दुकान को नोटिस जारी कर कुल 14 नमूने कीटनाशक खपतवार नाशी दवा यथा थाईमैथॉक्सम क्लोरोपायरी फॉस साइपरमेथ्रिन क्लोरोपायरिफ़ॉस साइपरमेथ्रिन कारफ़ेंट्रेज़ोन इथाइल प्रॉपिकोनाज़ोल सल्फ़ोसल्फ़्यूरोंन कार्बेंडाज़िम आदि के लिए गए साथ ही साथ खाद के भी २ नमूने लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला मे परीक्षण हेतु प्रेषित किया जायेगा यदि नमूने का परिणाम अमानक आने पर कीटनाशक एक्ट में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी रबी सीजन में फसल की वानस्पतिक ब्रधि तेजी से चल रहा अतः खाद एवं कीटनाशक की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण एवं काला बाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्रवाई आगे भी सघन रूप से जारी रहेगी।