-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

शोभाराम शाक्य हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में गाड़े झंडे, विनायक शाक्य रहे अव्वल

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026, अप्रैल 23, 2026 WIB Last Updated 2026-04-24T06:58:55Z
दैनिक शाक्य समाचार 
महेंद्र पाल
वजीरगंज (बदायूं): क्षेत्र के रेहड़िया स्थित शोभाराम शाक्य हायर सेकेंडरी स्कूल का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

परीक्षा परिणामों के अनुसार, विनायक शाक्य पुत्र श्री वीरपाल ने 600 में से 503 अंक प्राप्त कर 84% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और परिजनों में खुशी की लहर है। वहीं, आदर्श ने 82% अंकों के साथ द्वितीय स्थान और अंकुश सिंह ने 81% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार की ओर से समस्त मेधावियों को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया गया।
Comments

Tampilkan

  • शोभाराम शाक्य हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में गाड़े झंडे, विनायक शाक्य रहे अव्वल
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular