-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

भारतीय आदर्श व्यापार मंडल ने नेपाल राष्ट्र अध्यक्ष की नियुक्ति

शनिवार, 30 मई 2026, मई 30, 2026 WIB Last Updated 2026-05-30T12:52:19Z
भारतीय आदर्श व्यापार मंडल ने नेपाल राष्ट्र अध्यक्ष की नियुक्ति


दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 


गाजीपुर/नेपाल।व्यापारियों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत भारतीय आदर्श व्यापार मंडल ने अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गोपाल प्रसाद अधिकारी को संगठन का “नेपाल राष्ट्र अध्यक्ष” नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं संस्थापक अनीस अहमद द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है। संगठन का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करना, दोनों देशों के व्यापारियों को एक साझा मंच प्रदान करना तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारी एकता को सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर अनीस अहमद ने कहा की भारतीय आदर्श व्यापार मंडल अब केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा। नेपाल में संगठन की मजबूत शुरुआत व्यापारिक एकता के नए अध्याय की शुरुआत है। हमारा लक्ष्य व्यापारियों की समस्याओं, अधिकारों और हितों की आवाज को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।”
उन्होंने आगे कहा कि नेपाल में संगठन के विस्तार से दोनों देशों के व्यापारियों के बीच सहयोग, संवाद और व्यापारिक अवसरों में वृद्धि होगी तथा भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी।संगठन को विश्वास है कि गोपाल प्रसाद अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय आदर्श व्यापार मंडल नेपाल में मजबूत संगठनात्मक आधार स्थापित करेगा और व्यापारियों के हितों की प्रभावी पैरवी करेगा।भारतीय आदर्श व्यापार मंडल शीघ्र ही नेपाल में प्रदेश, जिला एवं स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक विस्तार की घोषणा करेगा।नारा“व्यापारी एकता – हमारी शक्ति, अंतरराष्ट्रीय विस्तार – हमारी पहचान।”
Comments

Tampilkan

  • भारतीय आदर्श व्यापार मंडल ने नेपाल राष्ट्र अध्यक्ष की नियुक्ति
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular