दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली।बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंगागढ़ में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यक्रम के अध्यक्ष संतोष पाल ने मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस शुभ अवसर पर भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल, राहुल सिंह, संतोष पाल, सोनू पाल, राम सिंह पाल, श्याम सिंह पाल और पप्पू पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने लोकमाता के जीवन और उनके योगदान को याद किया।