-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

रविवार, 18 जनवरी 2026, जनवरी 18, 2026 WIB Last Updated 2026-01-18T08:53:55Z
दैनिक शाक्य समाचार 
संत कुमार सिंह 
बदायूँ : 17 जनवरी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 33 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 08 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया व शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग, विद्युत, नगर पालिका परिषद, खाद एवं रसद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पुलिस विभाग व अन्य विभागों शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर एसएसपी, सीडीओ, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-----
Komentar

Tampilkan

  • शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज