-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

विधायक आशुतोष मौर्य के निर्देश पर ओरछी–चंदौसी बॉर्डर व बिसौली की तरफ सड़क पर हुई सफेद पट्टी!!

रविवार, 18 जनवरी 2026, जनवरी 18, 2026 WIB Last Updated 2026-01-18T09:44:11Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीरसिंह शाक्य 
बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बिसौली विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र सफेद पट्टी (रोड मार्किंग) कराई गई। यह कार्य ओरछी से चंदौसी बॉर्डर तक तथा ओरछी से बिसौली की तरफ सड़क पर कराया गया। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बिसौली के व्यापारी एवं पुरातन छात्र जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुमित गोयल ने सड़क पर सफेद पट्टी न होने से उत्पन्न असुविधा और सुरक्षा संबंधी समस्या से विधायक आशुतोष मौर्य को अवगत कराया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने तत्काल संज्ञान लिया और पीडब्ल्यूडी को आवश्यक निर्देश दिए। रोड मार्किंग होने से यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ ही दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है।
Comments

Tampilkan

  • विधायक आशुतोष मौर्य के निर्देश पर ओरछी–चंदौसी बॉर्डर व बिसौली की तरफ सड़क पर हुई सफेद पट्टी!!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular