दैनिक शाक्य समाचार
राकेश सिंह आंवला
आंवला सोमवार:सत्ततर वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज फहराकर अतरछेडी स्थित राजकीय अभिनव इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव उल्लासपूर्ण ढंग से मनाया गया इसमें पुरातन छात्र, छात्राओं,गणमान्यों, अभिभावकों की उपस्थिति रही, सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य जय गोविन्द सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर आशीष वचन के साथ सम्बोधन किया।, विशिष्ट अतिथि राजकुमार सिंह, राजकीय हाईस्कूल प्रधानाचार्य बलेई भगवंत पुर, श्री मती संगीता, प्रधानाचार्य, राजकीय कालेज,बेवल बसंतपुर, अशोक कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, श्याम कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ने विचार व्यक्त किए।एम.पी.सिंह, परमेंद्र पाल सिंह,के.पी.सिंह,डी.पी.सिंह फौजी, अतुल कुमार सिंह,मोहन सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, प्रवीन कश्यप, गोविन्द सिंह, रंजीत सिंह,योगी, ओमप्रकाश सिंह आदि की उपस्थिति रही। विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रधानाचार्य निधि रस्तोगी ने प्रस्तुत करके उपस्थित गणमान्यों का पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन भूपेंद्र वर्मा ने किया, आभार एवं धन्यवाद संयुक्त रूप से निधि रस्तोगी प्रधानाचार्य और पी.पी.सिंह ने व्यक्त किया।इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने व्यवस्था संभाली। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और पुरातन छात्र , छात्राओं को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार प्रदान किये गये।
प्रेषक......जय गोविन्द सिंह, अतरछेडी (आंवला)