Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित!!

शनिवार, 31 जनवरी 2026, जनवरी 31, 2026 WIB Last Updated 2026-01-31T11:27:26Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 

जनपद के समस्त स्कूली वाहनों का शत प्रतिशत सत्यापन किया वाहनो ड्राइवर की परमिट एवं फिटनेस की जांच एक निश्चित समय अंतराल पर की जाती रहे डीएम


संत कबीर नगर – जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्यवाही की समीक्षा की गई जिलाधिकारी द्वारा एन एच ए आई मार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ सफाई पटरी मरम्मत नाली मरम्मत एवं अवैध कट्स आदि के सम्बन्ध में सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उन्होंने मार्गों के किनारों पर झाड़ियों के साफ सफाई के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया एन एच ए आई मार्ग पर दुर्घटना आदि की स्थिति में एंबुलेंस एवं क्रेन की उपलब्धता के बारे में जिलाधिकारी ने एन एच ए आई प्रतिनिधि को जनपद में क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया शहरी क्षेत्र में सड़क के किनारों पर झाड़ियों की साफ सफाई नाली मरम्मत शहर के चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा की स्थिति स्ट्रीट लाइट आदि की निरंतर निगरानी क्रिया शीलता की जांच करते रहने हेतु जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया शहर में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की स्थिति की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका से सार्वजनिक शौचायलयों के निर्माण की अद्यतन स्थिति व प्रगति आदि के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के दृष्टिगत एवं जाम की स्थिति से बचाव हेतु सड़कों पर गलत साइड एवं नो पार्किंग में खड़े वाहनों का नियमित तौर पर जांच कर चालान किया जाए तथा चालान किए गए वाहनों की संख्या को भी दर्शाया जाए जिलाधिकारी ने परिवहन एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफलेक्टर रेडियम पट्टी लगाया जाए जिससे दुर्घटना होने की संभावनाओं से बचा जा सके जिलाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया की जनपद के समस्त स्कूली वाहनों का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाय वाहनों की परमिट एवं फिटनेस की जांच एक निश्चित समय अंतराल पर की जाती रहे और समस्त अनफिट वाहनों का चालान कर बंद कराया जाए उन्होंने कहा कि इसको गंभीरता से लिया जाए किसी भी विद्यालय में एक भी अनफिट वाहन नहीं चलने चाहिए उन्होंने कहां की जनपद में चल रहे 15 वर्ष से पुराने वाहनों का चिन्हीकरण करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाईट की व्यवस्था करायी जाय तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेतकों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही एवं नियमानुसार चालान भी किया जाय उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों का पालन करने के दृष्टिगत आम नागरिकों को प्रचार प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर रामानुज कनौजिया अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके पांडेय पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती टीएसआई परमहंस सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Comments

Tampilkan

  • डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित!!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज