Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

जिला गंगा समिति द्वारा माघ पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन!

शनिवार, 31 जनवरी 2026, जनवरी 31, 2026 WIB Last Updated 2026-01-31T11:27:34Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 

 बिल्सी-सोत नदी के किनारे सतेती वजीरगंज मार्ग पर स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वावधान में गंगा की स्वच्छता के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्रतियोगिताओं में रंगोली प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व क्विज का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बच्चों ने रंगोली के माध्यम से दिखाया कि हमें किस तरीके से गंगा को साफ स्वच्छ करना है व निबंध प्रतियोगिता में उन्होंने बताया कि गंगा की स्वच्छता के लिए हमें किस तरीके से प्रयास करना चाहिए पोस्टर के माध्यम से उन्होंने दर्शाया की गंगा को स्वच्छ रखना हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है विद्यालय के डायरेक्टर पीडी सिंह ने गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए सभी शिक्षक व विद्यार्थियों को गंगा को स्वच्छ रखने का आव्हान किया इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि गंगा हमारी मां है इनको स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है हम सभी को चाहिए कि हमें गंगा को साफ स्वच्छ रखने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें जिससे की गंगा को और ज्यादा स्वच्छ बना सकें जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओ में सफल रहे सभी बच्चों को दिनांक 1 फरवरी को जिलाधिकारी बदायूं द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा व गंगा महा आरती का आयोजन भी किया जाएगा साथ ही साथ दीप उत्सव भी मनाया जाएगा इस मौके पर एम डी डॉ निधि सिंह कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार, वीना सिंह, रंजीत सिंह,कमलेश कुमारी, अनम सैफी, शिवि चौहान, अजय प्रताप,सपना माहौर, शानू सिंह,शालू शंखधार, वीना कुमारी,कंचन तोमर,शिल्पी आदि मौजूद रहे।।
Comments

Tampilkan

  • जिला गंगा समिति द्वारा माघ पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज