दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर – थाना महुली क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान चौकी प्रभारी शनिचरा बाबू उप निरीक्षक परमेश कुमार मिश्रा व उपनिरीक्षक गौतम यादव ने मय पुलिस बल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की चेकिंग के दौरान आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई तथा वाहनों के कागजातों की भी जांच की गई पुलिस टीम ने क्षेत्र में मौजूद लोगों को सुरक्षा व कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाया जाता रहेगा