-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

कोल्ड स्टोरेज हाउसफुल होने पर हर्ष: स्वामी हर्षवर्धन चौधरी ने माला पहनाकर किया किसानों का स्वागत

सोमवार, 9 मार्च 2026, मार्च 09, 2026 WIB Last Updated 2026-03-09T15:50:08Z
दैनिक शाक्य समाचार 
सोमवीर

इस्लामनगर (बदायूँ): स्थानीय ब्लॉक के ग्राम हेमपुर स्थित 'टिश्या कोल्ड स्टोरेज' के हाउसफुल होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोल्ड स्टोरेज के स्वामी हर्षवर्धन चौधरी "मयंक" ने क्षेत्र के किसानों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत किया।
स्टोरेज की क्षमता पूर्ण होने की खुशी में स्वामी हर्षवर्धन चौधरी ने उपस्थित किसानों को माला पहनाई और मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि यह किसानों के विश्वास का ही परिणाम है कि स्टोरेज आज अपनी पूर्ण क्षमता पर है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दशरथ यादव, विपिन कुमार सिंह, प्रेमपाल सिंह, सलमान मलिक, गौरव सिंह, सचिन सिंह और विक्रांत सहित कई गणमान्य किसान उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में कोल्ड स्टोर स्टाफ की ओर से सचिन सिंह और सुनील सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए किसानों का सत्कार किया। कार्यक्रम के अंत में स्टोरेज स्वामी हर्षवर्धन चौधरी ने सभी आगंतुक किसानों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी बेहतर सेवा देने का संकल्प दोहराया।
Komentar

Tampilkan

  • कोल्ड स्टोरेज हाउसफुल होने पर हर्ष: स्वामी हर्षवर्धन चौधरी ने माला पहनाकर किया किसानों का स्वागत
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज