-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बदायूँ पुलिस का अभियान: उझानी और बिनावर पुलिस ने दो वारंटियों को दबोचा

सोमवार, 9 मार्च 2026, मार्च 09, 2026 WIB Last Updated 2026-03-09T15:51:47Z
दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद कुमार 

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को बड़ी सफलता मिली। थाना उझानी और थाना बिनावर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
दहेज उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार
थाना उझानी पुलिस ने धारा 498ए (दहेज उत्पीड़न) और ¾ डीपी एक्ट से संबंधित वाद संख्या 60227/18 के वारंटी दिनेश पुत्र सत्यपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम हजरतगंज का निवासी है। पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
आबकारी अधिनियम में वांछित धरा गया

वहीं, थाना बिनावर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत वांछित एक वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने वाद संख्या 8714/25, धारा 60 आबकारी अधि0 से संबंधित अभियुक्त अरूण पुत्र राम सिंह (निवासी मईरजो) को गिरफ्तार किया। उसे भी न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Komentar

Tampilkan

  • बदायूँ पुलिस का अभियान: उझानी और बिनावर पुलिस ने दो वारंटियों को दबोचा
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज