-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जिला कार्यकारिणी गठित, डॉ. शिशुपाल सिंह अध्यक्ष और राजकुमार शर्मा मंत्री बने

बुधवार, 29 अप्रैल 2026, अप्रैल 29, 2026 WIB Last Updated 2026-04-29T11:21:38Z
दैनिक शाक्य समाचार
वीरसिंह शाक्य

बदायूं: उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी का गठन बुधवार को सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में डॉ. शिशुपाल सिंह को जिला अध्यक्ष और राजकुमार शर्मा को जिला मंत्री निर्वाचित किया गया।

संगठन को मजबूत करने के लिए अनुभवी प्रधानाचार्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। रजनीश कुमार राठौर और अनीता सिंह को जिला संयोजक बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर सूर्यकांत पाठक, डॉ. ज्ञान सिंह यादव, सुजीत कुमार सिंह, श्रीमती अमिता आलोक और श्रीमती वीरू सिंह को चुना गया।

सुबोध कुमार मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार तोमर ऑडिटर और योगेश त्रिपाठी मीडिया प्रभारी होंगे। संगठन मंत्री पद पर डॉ. राजकमल, डॉ. घनश्याम दास, योगेन्द्र दीक्षित, संजीव कुमार, रामवीर सिंह और करतार सिंह को नियुक्त किया गया। संदीप भारती, गणेश गोयल, मंसूर अली, आलोक पाठक, राजेन्द्र प्रसाद और कविता रस्तोगी संरक्षक बनाए गए।

तहसील प्रभारियों में राजीव कुमार शर्मा को बिल्सी, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव को बिसौली, राम सहाय बिंदु को सहसवान, राजेश कुमार को दातागंज और प्रभात कुमार को बदायूं का प्रभार दिया गया। रश्मि गुप्ता, शहनाज बानो, सुमन अब्राहम, अतुल कुमार गुप्ता, शेर सिंह, रामप्रकाश और रीता साहनी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक गुलनवाज आलम, प्रदेश प्रवक्ता सुनील मिश्र और वित्त नियंत्रक सुरेश रस्तोगी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परिषद शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और प्रधानाचार्यों के हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाएगी।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. शिशुपाल सिंह ने कहा कि परिषद प्रधानाचार्यों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेगी और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रयास करेगी। जिला मंत्री राजकुमार शर्मा ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, जिला मंत्री बरेली डॉ. लाखन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चंद सक्सेना, गुलफाम सिंह यादव, डॉ. देवेंद्र सिंह, सुजीत सिंह, अजय पाल सिंह राठौर, डॉ. वेदप्रकाश राठौर समेत कई प्रधानाचार्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह ने किया।
Komentar

Tampilkan

  • उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जिला कार्यकारिणी गठित, डॉ. शिशुपाल सिंह अध्यक्ष और राजकुमार शर्मा मंत्री बने
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज