-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव! पहचान कराने में लगा प्रशासन

बुधवार, 29 अप्रैल 2026, अप्रैल 29, 2026 WIB Last Updated 2026-04-29T12:17:55Z
दैनिक शाक्य समाचार
  बृजभान यादव 

 जनपद/अंबेडकरनगर कटका थाना क्षेत्र के अमड़ी टोल प्लाजा से पहले हाईवे किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सुबह राहगीरों की नजर जैसे ही झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी, हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कटका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव हाईवे से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था। युवक बनियान पहने हुए था और प्रथम दृष्टया शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे हादसा मान रहे हैं तो कुछ अन्य संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही, शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना देने के साथ ही फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष कटका अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं वहीं,क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि युवक की पहचान और घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।
Komentar

Tampilkan

  • अज्ञात व्यक्ति का मिला शव! पहचान कराने में लगा प्रशासन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज