बिसौली, विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने आवास पर लगाया जनता दर्शन, सुनीं समस्याएं!!
दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली: बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने गुरुवार को अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है और हर फरियादी की समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से कराया जाएगा। बिजली, पुलिस, राजस्व से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।