-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

नगर निगम द्वारा कलम-दवात प्रतिमा हटाने की आशंका: कायस्थ महासभा ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026, अप्रैल 16, 2026 WIB Last Updated 2026-04-16T09:11:52Z
नगर निगम द्वारा कलम-दवात प्रतिमा हटाने की आशंका: कायस्थ महासभा ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

दैनिक शाक्य समाचार 

बरेली। कोहाड़ापीर तिराहे पर स्थित ऐतिहासिक 'कलम-दवात' प्रतिमा को नगर निगम द्वारा हटाए जाने की चर्चाओं के बीच अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। प्रतिमा को हटाए जाने की आशंका को लेकर महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर आयुक्त संजीव मौर्य से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।


मुलाकात के दौरान कायस्थ समाज के पदाधिकारियों ने प्रतिमा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया। इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि यदि विकास कार्यों या अन्य कारणों से प्रतिमा को हटाना अनिवार्य हुआ, तो ऐसा कायस्थ समाज की सहमति के बिना नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज के लोगों के साथ बैठक कर सबकी राय ली जाएगी और प्रतिमा को पूरे सम्मान के साथ पास में ही किसी उपयुक्त स्थान पर पुनर्स्थापित किया जाएगा।


नगर आयुक्त के इस आश्वासन पर महासभा के पदाधिकारियों ने संतोष और हर्ष व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से वेद प्रकाश सक्सेना 'कातिब', अश्विनी कमठान, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, ईशान सक्सेना 'इशू', रवि सक्सेना, सुनील सक्सेना 'मिलन', सुंदरम सक्सेना 'गोलू', आकाश सक्सेना, आशीष सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना 'शैलू', गौरव सक्सेना और आकाश सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।
Komentar

Tampilkan

  • नगर निगम द्वारा कलम-दवात प्रतिमा हटाने की आशंका: कायस्थ महासभा ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज