-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बारिश के बाद सड़क बनी तालाब, जलभराव से ग्रामीण बेहाल, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026, अप्रैल 30, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T05:05:29Z
दैनिक शाक्य समाचार

उक्त सड़क पराग दूध फैक्ट्री से आईटीबीपी चौराहे से मिलती है

बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करेली (विकास खंड क्यारा, विधानसभा बिथरी चैनपुर) में गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया। यह जलभराव बाढ़ का नहीं बल्कि अचानक हुई बारिश का परिणाम है, लेकिन स्थिति इतनी गंभीर है कि पैदल चलने वाले लोगों के लिए रास्ता पार करना भी किसी मुसीबत से कम नहीं है।

गुरुवार रात्रि लगभग 9 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पूरी तरह पानी में डूबी हुई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक ऑटो में बैठकर बनाया गया है, जिसमें सड़क की बदहाल स्थिति और जलभराव की गहराई स्पष्ट रूप से नजर आ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार जिस सड़क पर जलभराव हुआ है, वह लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन आती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

जब इस संबंध में ग्रामीणों से बातचीत की गई, तो उन्होंने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
Komentar

Tampilkan

  • बारिश के बाद सड़क बनी तालाब, जलभराव से ग्रामीण बेहाल, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज