-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली के लक्ष्य प्रताप सिंह ने CISCE 12वीं में जिले में किया टॉप, 96.5% अंक हासिल

शुक्रवार, 1 मई 2026, मई 01, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T08:55:49Z
दैनिक शाक्य समाचार 
संत कुमार सिंह 
बिसौली चंदौसी: बदायूँ जनपद के बिसौली नगर निवासी लक्ष्य प्रताप सिंह पुत्र सोनू सिंह निवासी सोमवार बाजार बिसौली ने CISCE बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लक्ष्य प्रताप सिंह को 96.5 प्रतिशत अंक मिले हैं।

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदौसी के छात्र है!

डॉक्टर बनना है लक्ष्य

लक्ष्य प्रताप सिंह का सपना भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। इसके लिए वह 12वीं की परीक्षा के बाद से ही नीट की तैयारी में जुटे हैं। उनकी नीट परीक्षा 3 मई को है।
बिना कोचिंग पाई सफलता

लक्ष्य ने बताया कि वह घर पर रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने इंटरनेट और मीडिया का सदुपयोग किया, लेकिन किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। लक्ष्य का मानना है कि पढ़ाई के दौरान सिर्फ पढ़ाई पर ही फोकस होना चाहिए, तभी बेहतर परिणाम मिलते हैं।

परिवार में खुशी का माहौल
लक्ष्य के पिता सोनू सिंह मेडिकल लाइन से जुड़े हैं। बेटे की इस सफलता से मां सरिता और दादी नेमवती देवी बेहद उत्साहित हैं। परिवार ने लक्ष्य प्रताप सिंह की मेहनत और लगन को उसकी सफलता का श्रेय दिया है।

लक्ष्य की इस उपलब्धि पर बिसौली नगर में भी खुशी की लहर है।
Comments

Tampilkan

  • बिसौली के लक्ष्य प्रताप सिंह ने CISCE 12वीं में जिले में किया टॉप, 96.5% अंक हासिल
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular