-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बदायूं, रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने ली सलामी

रविवार, 26 अप्रैल 2026, अप्रैल 26, 2026 WIB Last Updated 2026-04-26T09:07:42Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 

बदायूं: रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं के आरटीसी प्रांगण में शनिवार को “रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26” गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया।

प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कठोर प्रशिक्षण के बाद उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन कर अपनी दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का विवरण प्रस्तुत किया और सभी नव-दीक्षित आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि अजय कुमार साहनी ने नव-दीक्षित आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की यह नई ऊर्जा कानून व्यवस्था को और मजबूत करेगी। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में एसएसपी अंकिता शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह दीक्षांत परेड प्रशिक्षुओं के कठोर परिश्रम के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की पेशेवर दक्षता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का सशक्त उदाहरण बनी।
Komentar

Tampilkan

  • बदायूं, रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने ली सलामी
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज