-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

जमीन विवाद में शांति भंग करने वाले दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बुधवार, 29 अप्रैल 2026, अप्रैल 29, 2026 WIB Last Updated 2026-04-29T17:14:54Z
दैनिक शाक्य समाचार 
रत्नेश कुमार 
उघैती: जनपद बदायूँ के थाना उघैती क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गोपालपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गोपालपुर में जमीन संबंधी विवाद के चलते दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और विवाद कर रहे अभियुक्त नत्थूलाल पुत्र डोरीलाल तथा गेंदनलाल पुत्र रामदीन (दोनों निवासी ग्राम गोपालपुर) को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 BNSS के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के पश्चात दोनों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Komentar

Tampilkan

  • जमीन विवाद में शांति भंग करने वाले दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज