-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

सेवा संस्कार और समर्पण की मिसाल समाज सेविका डॉक्टर सोनी सिंह का जन्मदिन बना ऐतिहासिक जनसेवा महोत्सव

बुधवार, 22 अप्रैल 2026, अप्रैल 22, 2026 WIB Last Updated 2026-04-22T11:49:04Z
सेवा संस्कार और समर्पण की मिसाल समाज सेविका डॉक्टर सोनी सिंह का जन्मदिन बना ऐतिहासिक जनसेवा महोत्सव


दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संतकबीरनगर – समाज सेवा नारी सशक्तिकरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के प्रति समर्पित जानी-मानी समाज सेविका डॉक्टर सोनी सिंह का जन्मदिन इस वर्ष एक अद्वितीय और प्रेरणादायक जनसेवा महोत्सव के रूप में मनाया गया केरमुआ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने सामाजिक सरोकारों और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ भक्ति में लीन होकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम और हनुमान जी की जय के उद्घोष से गूंज उठा जिससे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ इस अवसर पर डॉक्टर सोनी सिंह ने उपस्थित महिलाओं के साथ स्वास्थ्य स्वावलंबन और सनातन संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आत्मीय संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया उनका यह संवाद महिलाओं के लिए प्रेरणादायक और मार्गदर्शक साबित हुआ
कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण एवं बच्चों और युवाओं को ज्ञानवर्धक पुस्तकों का वितरण भी किया गया इस जनसेवा कार्य से सैकड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई और जन्मदिन का यह अवसर वास्तव में दूसरों के लिए जीने का संदेश देता नजर आया इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्थापक अध्यक्ष विकास गौड़ प्रदेश अध्यक्ष जालौन लल्लू सिंह गिहार श्वेता दुबे पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनूप कुमार गोंड विपिन सक्सेना जिला महामंत्री युवा जालौन देवेंद्र यादव राम अवतार नीरज दुबे मंडल अध्यक्ष कानपुर किसान प्रकोष्ठ रामचंद्र 5नगर प्रमुख खलीलाबाद भोला शशि वर्मा मंडल अध्यक्ष महिला बस्ती पुष्पा चौहान जिला अध्यक्ष महिला संत कबीर नगर सुमन गुप्ता नगर अध्यक्ष खलीलाबाद मीरा यादव नारायण दत्त मिश्रा जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर शिखा अग्रहरी पूर्व जिला अध्यक्ष महिला विभाग संत कबीर नगर एवं अजीत अग्रहरी पूर्व मंडल अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की
बुजुर्गों द्वारा दिए गए आशीर्वाद और जनसमर्थन ने इस आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया पूरे कार्यक्रम में डॉक्टर सोनी सिंह के प्रति लोगों का स्नेह सम्मान और विश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला डॉक्टर सोनी सिंह का यह जन्मदिन समारोह केवल एक व्यक्तिगत उत्सव न होकर समाज सेवा नारी सम्मान और सांस्कृतिक जागरूकता का एक भव्य उदाहरण बन गया जिसने यह संदेश दिया कि सच्चा उत्सव वही है जो समाज के चेहरे पर मुस्कान लाए
Comments

Tampilkan

  • सेवा संस्कार और समर्पण की मिसाल समाज सेविका डॉक्टर सोनी सिंह का जन्मदिन बना ऐतिहासिक जनसेवा महोत्सव
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular