-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

महुली में अतिक्रमण पर चला पुलिस का बुलडोज़र थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय की सख्ती से खुला जाम का रास्ता

रविवार, 26 अप्रैल 2026, अप्रैल 26, 2026 WIB Last Updated 2026-04-26T12:38:22Z
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव 

संत कबीर नगर - महुली कस्बे में रविवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया जिसमें थाना महुली पुलिस की सक्रियता साफ तौर पर देखने को मिली इस पूरे अभियान की अगुवाई थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने की जिनकी सख्ती के चलते चौराहे पर फैला अतिक्रमण पूरी तरह हटवा दिया गया यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निर्देशन में की गई
कस्बा महुली चौराहे पर लंबे समय से दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किए जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी और छोटे-बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया था
अभियान के दौरान थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सख्त रुख अपनाते हुए सड़क पर फैले अतिक्रमण को तुरंत हटवाया साथ ही दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा सड़क पर कब्जा करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें ताकि सभी के लिए आवागमन आसान और सुरक्षित बना रहे!
Komentar

Tampilkan

  • महुली में अतिक्रमण पर चला पुलिस का बुलडोज़र थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय की सख्ती से खुला जाम का रास्ता
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज