-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

नूरी रज़ा मेमोरियल स्कूल की छात्रा वैष्णवी रस्तोगी ने किया स्कूल टॉप

रविवार, 26 अप्रैल 2026, अप्रैल 26, 2026 WIB Last Updated 2026-04-26T12:17:54Z
दैनिक शाक्य समाचार 

सैदपुरः यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में नूरी रज़ा मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र और संस्थान का नाम रोशन किया है।
छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के जाहिद हुसैन कुरैशी, नजमा बेगम, शाहिद हुसैन कुरैशी, अब्दुल वाहिद हुसैन, सालिक हुसैन 
 ने खुशी जाहिर करते हुए मेधावियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। विद्यालय प्रबंधक नजमा बेगम ने कहा 
विद्यालय का परीक्षाफल बहुत बेहतर रहा होनहार विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वे विद्यार्थी जिन्होंने बिना नकल के हाई स्कूल उत्तीर्ण किया, वास्तव में वही सच्चे विजेता हैं।
चाहे परीक्षा केंद्र कहीं भी हो, हमारे विद्यार्थी अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त करते हैं।यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। हम सभी टॉपर विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हैं। प्रबंधन समिति ने प्रधानाचार्य एसएच कुरैशी व समस्त शिक्षक स्टाफ को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उम्मीद की आगे भी और बेहतर परिणाम मिले। बता दे वैष्णवी रस्तोगी ने  79.16% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया वही 
सूरज ने 69% अंक प्राप्त किए इसके साथ ही अबूजर अली ने 
 66% अंक प्राप्त किए इसके साथ ही अक्सा ने 
65.66% इस सफलता से विद्यालय परिवार व अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।
Comments

Tampilkan

  • नूरी रज़ा मेमोरियल स्कूल की छात्रा वैष्णवी रस्तोगी ने किया स्कूल टॉप
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular