-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

किसान दिवस में कृषकों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, फार्मर रजिस्ट्री कराने पर दिया गया विशेष जोर।

बुधवार, 15 अप्रैल 2026, अप्रैल 15, 2026 WIB Last Updated 2026-04-15T11:20:33Z
दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद कुमार 
बदायूँ : - उप कृषिनिदेशक की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 30 अप्रैल 2026 तक जनपद के सभी कृषक अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, अन्यथा 01 मई 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं कृषि तथा संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री नजदीकी जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल अथवा पंचायत सहायक के माध्यम से आसानी से करा सकते हैं।
नेडा अधिकारी द्वारा पीएम सूर्य घरः बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और बताया गया कि यह योजना मार्च 2027 तक संचालित रहेगी। इस योजना के माध्यम से किसान उपभोक्ता से उत्पादक बन सकते हैं और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक के दौरान किसानों ने कोल्ड स्टोरेज के किराये से संबंधित समस्या उठाई, जिस पर जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। ग्राम गुलडिया के किसान द्वारा नाले की अधिक चौड़ाई के कारण सड़क निर्माण में आ रही समस्या को उठाया और नाले की चौड़ाई कम कर सड़क निर्माण कराने की मांग की। किसान दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर बैंक, कृषि, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना, मण्डी, पशुपालन, खाद्य विपणन एवं उद्यान विभाग से जुड़े समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Komentar

Tampilkan

  • किसान दिवस में कृषकों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, फार्मर रजिस्ट्री कराने पर दिया गया विशेष जोर।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज