-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

जनपद संभल में बहन राखी वाल्मीकि को मिला न्याय, अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने दी कड़ी चेतावनी।

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026, अप्रैल 24, 2026 WIB Last Updated 2026-04-24T16:07:37Z
दैनिक शाक्य समाचार 

मोहम्मदपुर टांडा, संभल: राखी वाल्मीकि के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में अंबेडकर जस्टिस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए न्याय सुनिश्चित कराया। घटना की सूचना मिलते ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने मोहम्मदपुर टांडा का दौरा किया और स्थानीय प्रशासन व गणमान्य लोगों के साथ वार्ता की।
राहुल कुमार के प्रभावी हस्तक्षेप के बाद संबंधित पक्ष ने माफीनामा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बहन राखी वाल्मीकि को समाज में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल कुमार ने चेतावनी दी: "मैं अपनी बहन राखी वाल्मीकि के सम्मान के लिए पूरी मजबूती से खड़ा हूं। आज प्रशासन और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में माफीनामे पर मामला सुलझा लिया गया है, लेकिन भविष्य में यदि किसी ने उन्हें सताने या अपमानित करने का दुस्साहस किया, तो मैं अपने पूरे दलबल के साथ यहां मौजूद रहूंगा। समाज और महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।"
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसेवक, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर वाल्मीकि, चंद्रप्रभा वाल्मीकि, अंबेडकर जस्टिस आर्मी से राज वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष वासु सागर, जिला उपाध्यक्ष अनुभव वर्मा, जिला सचिव रवि वाल्मीकि और विश्व हिंदू परिषद संभल के जिला मंत्री विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Comments

Tampilkan

  • जनपद संभल में बहन राखी वाल्मीकि को मिला न्याय, अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने दी कड़ी चेतावनी।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular