-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बीसलपुर, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की माँग, राष्ट्रीय हनुमान दल ने निकाली विशाल रैली

सोमवार, 27 अप्रैल 2026, अप्रैल 27, 2026 WIB Last Updated 2026-04-27T10:01:27Z
दैनिक शाक्य समाचार 

बीसलपुर (पीलीभीत): गौ संरक्षण और गौ सेवा के संकल्प के साथ आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को बीसलपुर में 'राष्ट्रीय हनुमान दल' के तत्वावधान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की पुरजोर माँग करते हुए तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

बंगाली बाबा मंदिर से तहसील तक गूँजा जयघोष
रैली का शुभारंभ नगर के सुप्रसिद्ध बंगाली बाबा मंदिर से हुआ। हाथों में भगवा ध्वज लिए और गौ सेवा के नारे लगाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तहसील परिसर पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं ने अपनी माँगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके पश्चात दल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर केंद्र व राज्य सरकार तक अपनी भावनाओं को पहुँचाने का आग्रह किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हनुमान नाथ जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। रैली का नेतृत्व नगर अध्यक्ष अनुराग हिंदू, नगर उपाध्यक्ष रवि सक्सेना, चिराग रस्तोगी व सत्यम रस्तोगी ने किया।

इस अवसर पर महासंगठन मंत्री शोभित अग्रवाल, नगर महामंत्री सक्षम जोशी व उदित बाजपेई सहित शिवांश अवस्थी, रामू मौर्य, राहुल ठाकुर, प्रियांशु जोशी, प्रियांशु गंगवार, वैभव मिश्रा, मोहित रस्तोगी, कार्तिक सिंह, कुनाल माथुर, विशाल और सुंदरम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व गौ भक्त उपस्थित रहे।
नेताओं ने स्पष्ट किया कि गौ माता भारतीय संस्कृति का आधार हैं और उन्हें राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना संगठन का मुख्य ध्येय है।
Comments

Tampilkan

  • बीसलपुर, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की माँग, राष्ट्रीय हनुमान दल ने निकाली विशाल रैली
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular