हत्या के प्रयास मामले में धनघटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2 भगोड़े अपराधी गिरफ्तार
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर - पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना धनघटा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 347/2026 में वांछित अभियुक्त भोलेनाथ पुत्र हरिभजन एवं दुधनाथ पुत्र हरिभजन निवासी ग्राम औराडाड़ थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को रविवार को उनके घर से गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को वादी शेषनाथ कसौधन निवासी औराडाड़ द्वारा थाना धनघटा में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि 29 मई को उनका भाई मारखण्डे सामान देकर घर लौट रहा था इसी दौरान ग्राम बजरा और तिघरा के बीच पुरानी पट्टीदारी रंजिश को लेकर आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ते में घेर लिया और कुल्हाड़ी लोहे की रॉड व डंडे से जानलेवा हमला कर दिया हमले में मारखण्डे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े जिन्हें मृत समझकर आरोपी फरार हो गए
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना धनघटा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों न्यायालय रवाना कर दिया गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह यादव कांस्टेबल रवि चौरसिया एवं आरक्षी रामकृष्ण तिवारी शामिल रहे