-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को धनघटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रविवार, 31 मई 2026, मई 31, 2026 WIB Last Updated 2026-05-31T15:25:32Z
नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को धनघटा पुलिस ने किया गिरफ्तार


दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव


संतकबीरनगर - मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है थाना धनघटा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने तथा दुष्कर्म के मामले में भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने यह कार्रवाई की पुलिस के अनुसार थाना धनघटा क्षेत्र के निवासी धीरज उर्फ नीरज पुत्र खेताहू के विरुद्ध नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में 10 मई 2026 को मुकदमा दर्ज कराया गया था मामले की विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म तथा उसके गर्भवती होने की पुष्टि होने पर मुकदमे में संबंधित गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई थाना धनघटा पुलिस ने रविवार 31 मई 2026 को उमरिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास से भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया गया इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह यादव एवं हेड कांस्टेबल बदरे आलम की प्रमुख भूमिका रही
Komentar

Tampilkan

  • नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को धनघटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज