-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

जरीफनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ओटोलिफ्टर गैंग का फरार युवक गिरफ्तार; चोरी के पार्ट्स बरामद

बुधवार, 6 मई 2026, मई 06, 2026 WIB Last Updated 2026-05-06T13:43:54Z
दैनिक शाक्य समाचार 
यशवीर सिंह 
बदायूँ (जरीफनगर): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने बुधवार को ओटोलिफ्टर (वाहन चोर) गैंग के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिलों के विभिन्न कटे हुए पुर्जे बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

थाना जरीफनगर पुलिस टीम को बुधवार, 6 मई 2026 को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मु.अ.सं. 115/2026 में वांछित चल रहा अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर श्रीनिवास उर्फ छोटे पुत्र ऋषिपाल (निवासी ग्राम करियावैन, थाना जरीफनगर) को धर दबोचा।

चोरी का माल बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स बरामद किए हैं, जिनमें:

एक एलॉय व्हील (मय डिस्क ब्रेक प्लेट और टायर)
दो शांकर (Shockers)
एक लोहे की चेन (करीब 8 बालिश्त लंबी)
एक रियर स्पॉकेट और एक ब्रेक-शू प्लेट शामिल है।

न्यायालय में पेशी के बाद भेजा जेल
पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्त बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं 317(2), 317(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और बीएनएसएस (BNSS) की धारा 35, 106 के तहत वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जिला कारागार बदायूँ भेज दिया गया है।
Komentar

Tampilkan

  • जरीफनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ओटोलिफ्टर गैंग का फरार युवक गिरफ्तार; चोरी के पार्ट्स बरामद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज