-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

केजीएमयू के डॉ. दर्शन बजाज ने बढ़ाया मान, तीन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय फेलोशिप से होंगे सम्मानित

शुक्रवार, 1 मई 2026, मई 01, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T09:32:41Z
दैनिक शाक्य समाचार 

लखनऊ,।किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. दर्शन बजाज ने चिकित्सा जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीन गौरवशाली फेलोशिप हासिल की हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल केजीएमयू, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
डॉ. बजाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन्स' द्वारा एफ.सी.सी.पी. (FCCP) से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की दो प्रतिष्ठित संस्थाओं—'इंडियन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन्स' की ओर से एफ.आई.सी.एस. (FICS) और 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिक मेडिसिन' की ओर से एफ.आई.ए.सी.एम. (FIACM) प्रदान की गई है।
अक्टूबर में अमेरिका में मिलेगा सम्मान
रेस्पीरेटरी मेडिसिन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और महत्वपूर्ण योगदान के लिए आगामी अक्टूबर माह में अमेरिका के एरिजोना में आयोजित होने वाले समारोह में उन्हें एफ.सी.सी.पी. फेलोशिप से सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि युवा प्रोफेसर डॉ. बजाज की यह सफलता केजीएमयू के रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो आने वाले समय में विभाग की शोध और उपचार क्षमताओं को वैश्विक पहचान दिलाएगी।

Komentar

Tampilkan

  • केजीएमयू के डॉ. दर्शन बजाज ने बढ़ाया मान, तीन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय फेलोशिप से होंगे सम्मानित
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज